Search

September 9, 2026 9:17 pm

कोयला वाहनों की मनमानी पर पुलिस का शिकंजा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने बुधवार शाम डांगापाड़ा पथ से परिचालन कर रहे कोयला वाहनों को रोका। शाम करीब छह बजे शहरग्राम की ओर से कोयला ढोने वाले डम्फर डांगापाड़ा से गुजर रहा था कि थाना के एएसआई सोहराब खां व पुलिसबल ने रोका। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए वाहनों को निर्दिष्ट पथ से ले जाने को कहा। पुलिस की यह कार्रवाई निरन्तर जारी है। इसके बावजूद हाइवा चालको की मनमानी जारी है। जो पाकुड़ से लौटते वक्त शहरग्राम से डांगापाड़ा के रास्ते चितलोफार्म होते हुए ले जाया जा रहा है। भारी वाहनों की आवागमन से क्षेत्र के लोगो में काफी नाराज़गी देखी जा रही है। इसको लेकर गांव के आमलोगों ने भी कई बार वाहनों को रोकने का प्रयास किया। उधर मोहनपुर में लोगो की विरोध के कारणों कोयला वाहनों की परिचालन में रोक लगा दी गई है। बताते चले कि इस पथ में भारी वाहनों की आवागमन से कई बार सड़क दुर्घटना घट चुकी है। जिससे लोगो की मृत्यु भी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!