Search

August 8, 2026 7:16 pm

तेज रफ्तार बोलेरो नवाडीह के पास अनियंत्रित होकर पलटी, एक व्यक्ति घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) रविवार को लिट्टीपाड़ा–हिरणपुर मुख्य सड़क पर नवाडीह गांव के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य तीन यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो (नंबर: JH 04F 1949) गोड्डा से पाकुड़ की ओर जा रही थी। नवाडीह के समीप एक मोटरसाइकिल चालक के अचानक दाईं ओर मुड़ने के कारण बोलेरो चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे जा पलटा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जेसीबी मशीन की मदद से सड़क से हटाया गया,आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!