Search

April 27, 2026 10:37 pm

पंचायतों के विकास कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा, अधूरे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिवों आदि से पंचायतवार विकास योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली। डीपीआरओ ने अधूरे पड़े कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप शील, सहायक अभियंता रोहित कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता लालू रविदास एवं प्रखंड कोऑर्डिनेटर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!