Search

June 28, 2026 12:10 am

यूथ कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: हर गांव-हर बूथ तक पहुंचाने का संकल्प।

29-30 जून को दिखेगा यूथ कांग्रेस का दम, हुल दिवस को लेकर रणनीति तैयार

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस की सक्रियता को लेकर मंगलवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो. आबिद इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस झारखंड के प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाना था। मिश्रा ने सभी पंचायतों में युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “हर गांव, हर बूथ” तक यूथ कांग्रेस की पकड़ होनी चाहिए ताकि पार्टी की जड़ें और मजबूत हों। सदस्यता अभियान के तहत युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने और राहुल गांधी जी के विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की रणनीति भी बनाई गई। आगामी 29 जून को होने वाले विशेष कार्यक्रम और 30 जून को मनाए जाने वाले हुल दिवस में यूथ कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विशेष चर्चा हुई। हुल दिवस की तैयारियों की जिम्मेदारी यूथ विधानसभा अध्यक्ष मो. आबिद इस्लाम को सौंपी गई है। बैठक में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बेलाल शेख, प्रखंड अध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम, बरका टुडू, गणेश साहा, जलालुद्दीन शेख, मिथुन मरांडी, जीतन साहा, विभीषण मरांडी समेत कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20250625 wa00011533787271403730031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!