Search

April 27, 2026 10:41 pm

ई-केवाईसी में तेजी लाएं, वितरण में न हो लापरवाही: डीलरों को आपूर्ति पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के साथ एक आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील ने की। उन्होंने सभी डीलरों को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि छूटे हुए सभी राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी 30 जून तक हर हाल में पूरा कराएं, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एमओ ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का ईकेवाईसी तकनीकी कारणों से नहीं हो पा रहा है, उनकी अलग से सूची तैयार की जाए ताकि आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा सभी डीलरों को अपनी दुकानों को गुलाबी रंग में रंगने, स्टॉक एवं वितरण पंजी को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा जून माह में होने वाले एकमुश्त अनाज वितरण की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक डीलर को हर माह शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करना है। 90 प्रतिशत से कम वितरण करने वाले डीलरों को सख्त चेतावनी दी गई कि अगली बार वितरण प्रतिशत में सुधार न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एवाय (AAY) कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज देने और पहाड़िया समुदाय के परिवारों के बीच समय पर राशन वितरण करने को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!