Search

September 26, 2026 12:09 pm

कालाजार उन्मूलन को लेकर केंद्र व राज्य की संयुक्त टीम ने किया गांवों का निरीक्षण

कालाजार उन्मूलन के केंद्र एवं राज्य सरकार की विशेष कालाजार निरीक्षण टीम बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड पहुंच कर कई गांव का निरीक्षण किया. सर्वप्रथम टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंची. निरीक्षण दल में डॉ अनिल नेगी मलेरिया निरीक्षक दिल्ली , डॉ अमला जस्टिन हैदराबाद भारत सरकार , डॉ शक्ति भेल वैज्ञानिक पुडुचेरी , बीसीआरसी , डॉ अंजुम इकबाल झारखंड राज्य कालाजार सलाहकार रांची , डॉ मोबस्सीर हुसैन , विनीत वेग़ आदि विशेषज्ञ शामिल थे. टीम ने सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मलेरिया विभाग का निरीक्षण किया. इसके उपरांत टीम के सदस्य मलेरिया प्रभावित प्रखंड के भिंडीवन गांव पहुंचे जहां मलेरिया से पीड़ित रोगी से मिलकर उनकी वर्तमान स्थिति , स्वास्थ्य दवाओं की उपलब्धता की जानकारी हासिल की. इसके उपरांत टीम के सदस्य मलेरिया प्रभावित बासेतकुंडी , मोहुलपहाड़ी आदि गांवों का सघन दौरा कर रोगियों से मिले साथ ही मलेरिया के कारणों की समीक्षा की. राज्य सलाहकार डॉ अंजुम इकबाल ने बताया कि उन गांवों में विगत 16 मार्च से 24 अप्रैल तक आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया था इसके बाद आज उन गांवों में विक्टर डेंसिटी की जांच की गई. इस जांच में उधर बालू मक्खी की उपस्थिति देखी गई. उन गांवों से कुछ सैंपल भी एकत्रित किया गया जिसे जांच हेतु लैब में भेजा जायेगा. राजपोखर गांव में माइक्रो फाइलेरिया सर्वे पॉजिटिव आया है. आगे इसकी गहन समीक्षा कर अग्रेत्तर कदम उठाया जाएगा. मौके पर डॉ मंजर आलम , डॉ गंगा शंकर साहा , केटीएस संजय मुर्मू , नित्य कु पाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!