Search

September 26, 2026 12:09 pm

बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, पांच आरोपियों पर मामला दर्ज।

एस कुमार

विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी, कनीय अभियंता महेशपुर सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू व कनीय अभियंता अमडापाड़ा बिन्जू विष्णु पूरती ने महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम गांव में बिजली चोरी के खिलाफ में बीते 24 जून को छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी अभियान में कुल पांच लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. जिसको लेकर कनीय अभियंता सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू के लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में पांच लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत का गांव निवासी सादेर शेख, सुल्तान शेख, इंग्लिशपाड़ा गांव निवासी अंसारुल शेख, कागजपुर गांव निवासी अकबर दीवान, पलसा गांव निवासी सदाकुल हक के खिलाफ कांड संख्या 121/25 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!