Search

October 30, 2026 11:43 pm

रथ मेला में चोरी और जाली नोट कांड में दो महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गईं जेल।

पाकुड़ | शहर में चल रहे जगन्नाथ रथ मेला के बीच दो चौंकाने वाली घटनाओं ने मेला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चेन छिनतई और जाली नोट से खरीदारी के दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भीड़ में चेन उड़ाई, बंगाल की महिला गिरफ्तार

पहली घटना 28 जून की है। रथ यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने गले से चेन उड़ा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मिता सिंह, पति राजू सिंह, निवासी पांडुवा, जिला मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) को धर दबोचा। महिला के पास से पीली धातु की चेन बरामद हुई है।
इस मामले में पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या-186/25 दर्ज कर धारा 304 BNS के तहत केस चलाया जा रहा है।

दुकान में जाली नोट से खरीदारी की कोशिश, महिला रंगे हाथों पकड़ी गई

दूसरी घटना 29 जून को सामने आई। मेला में एक महिला ने जाली नोट से बैग खरीदने की कोशिश की। सजग दुकानदार ने तुरंत पकड़ लिया। आरोपी महिला लक्ष्मी देवी, पति गणेश राय, निवासी शिकारपुर, थाना पाकुड़िया को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में कांड संख्या-188/25, धारा 179/180 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। दुकान संचालक शेख़ अब्दुल रहमान, ग्राम रूपरामपुर, जिला बीरभूम (प. बंगाल) के बयान पर एफआईआर हुई।

पुलिस का दावा—सुरक्षा बढ़ाई गई, हर गतिविधि पर नजर

इन दोनों घटनाओं के बाद रथ मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में चिंता है कि भीड़ के बीच ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं। पुलिस ने कहा है कि मेले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!