इकबाल हुसैन
Also Read: फॉलो-अप: कुछ मिनटों में तेरह लाख के जेवर समेट ले गए बदमाश, अब सुरक्षा पर सवाल, बाजार में दहशत।
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गायबथान में मंगलवार को विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया । इस दौरान महेशपुर बीडीओ डॉ.सिद्धार्थ शंकर यादव ने बच्चों को विद्यालय परिसर को कैसे स्वच्छ बनाना व रखना है इसकी जानकारी दी। वहीं बच्चों को अपने-अपने घरों को साफ-सुथरा रखने व आसपास के घरों को भी स्वच्छ रखने व स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने की बातें कही गई। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। इस मौके पर बीपीओ रिजवान फारूकी,मुखिया सुनीराम मुर्मू,प्रधानाध्यापक, शिक्षक समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।






