Search

April 26, 2026 6:23 pm

“कम बीज, ज्यादा फसल! सखी दीदियों ने श्री विधि से रच दिया खेती का कमाल”

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़), अब खेतों में भी नजर आ रहा है महिला सशक्तिकरण का असर। हिरणपुर प्रखंड की सखी मंडल की दीदियां परंपरागत खेती से आगे बढ़कर अब श्री विधि तकनीक से धान की खेती कर रही हैं और शानदार परिणाम भी पा रही हैं। यह बदलाव न सिर्फ उत्पादन बढ़ा रहा है बल्कि इलाके की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह भी दिखा रहा है।
श्री विधि के तहत कम बीज, कम पानी और वैज्ञानिक रोपाई पद्धति के जरिए धान की खेती होती है, जिससे लागत घटती है और फसल की गुणवत्ता में इजाफा होता है। दीदियों का कहना है कि इस तकनीक ने खेती को बोझ से बदलकर लाभ का साधन बना दिया है।
प्रखंड के मनीडांगा, डांगापाड़ा और जामपुर जैसे गांवों में इस साल कई महिला किसान श्री विधि अपना चुकी हैं। आजीविका मिशन और ग्राम संगठन की मदद से उन्हें प्रशिक्षण मिला है और अब ये दीदियां दूसरों को भी यह तरीका सिखा रही हैं। मौके पर बीआरपी लखी हांसदा, प्रेमशिला मरांडी, लालू पहाड़िया, मनवेल किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!