Search

September 25, 2026 2:05 pm

पंडित दीनदयाल के विचारों से अंत्योदय का संकल्प, भाजपा ने मनाई जयंती।

सानू कुमार

महेशपुर। मंडल भाजपा की ओर से साईं धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया। मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मौके पर विवेक गुप्ता, संदीप भगत, विकास यादव, माइकल समेत मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260925 wa00062130280180162367024
img 20260925 wa00059113869641912044634

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!