Search

October 29, 2026 12:53 am

प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा में भव्य शिविर आयोजित, सैकड़ों लाभुकों को मिला त्वरित लाभ।

प्रशांत मंडल

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत मंगलवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह एवं कमलघाटी पंचायत भवन में व्यापक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, मुखिया रामधन मुर्मू एवं सुनील टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में मुर्गाबनी, नावाडीह, बांसजोरी, हाथीगढ़ एवं बिंझा जैसे दूरस्थ आदिवासी ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीण लाभुकों ने भाग लिया। मौके पर विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आधार पंजीकरण, सिकल सेल व स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, जाति व आय प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान जनधन खाता, दिव्यांग पेंशन एवं उज्ज्वला योजना सहित दर्जनों योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में ही कई लाभुकों को त्वरित सेवा का लाभ प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बीडीओ संजय कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई एवं योजनाओं का सही उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव सुषमा मुर्मू, नेसार अहमद, रोजगार सेविका रीना हांसदा, दिनेश साहा, वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!