एस कुमार
Also Read: उपायुक्त के मार्गदर्शन में शिक्षा का परचम, पाकुड़ ने 99.59% रिजल्ट के साथ टॉप-3 में बनाई दमदार जगह।
महेशपुर प्रखंड के बीआरसी सभागार में शुक्रवार को महेशपुर- वन विद्यालय का गुरू गोष्ठी बीईईओ मार्शिला सोरेन के अध्यक्षता में आयोजन किया गया. गुरु गोष्टी में विद्यालयों में संचालित पिछले माह का एमडीएम मासिक रिपोर्ट जमा करने, यू- डाइस प्लस, एक पेड़ के नाम, इको क्लब, मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, छात्र की उपस्थिति, शिक्षको की उपस्थिति, प्रयास कार्यक्रम नामांकित छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति, प्रोजेक्ट रेल, बोलेगा पाकुड़ कार्यक्रम, आज क्या सीखें, जेएनवी में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन, स्वच्छता कार्यक्रम, पुस्तक वितरण, साइकिल वितरण सहित कई निर्देश दिए. मौके पर बीपीओ श्याम ठाकुर, बीआरपी, सीआरपी घनश्याम चौबे, अकबर अली सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे.





