Search

August 5, 2026 12:55 pm

ललपनिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

अक्षय कुमार

ललपनिया। झारखंड राज्य के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि ललपनिया में मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सैकड़ो लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके ऐतिहासिक संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन स्मारक समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार हांसदा ने कहा कि गुरु जी हम तमाम झारखंडवासियों के आदर्श रहे हैं। उनका संघर्ष सदैव हमें याद दिलाता रहेगा कि आज का मौजूदा झारखंड उनके लंबे संघर्ष यात्रा का परिणाम रहा है।

img 20260804 wa01424490795831617048780
img 20260804 wa01358052517780603343858
img 20260804 wa01385667957053934561002

वहीं सचिव दीपक कुमार मरांडी ने कहा कि आज का दिन गुरु जी के लंबे संघर्ष को स्मरण करने का दिन है। आज संपूर्ण झारखंड में उन्हें याद किया जा रहा है। मौके पर दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन स्मारक समिति का अध्यक्ष अनिल हांसदा, सचिव दीपक मरांडी, कोषाध्यक्ष दिनेश। कुमार मुर्मू, उपकोषाध्यक्ष मेघराज मुर्मू , कार्यालय सचिव बुधन हांसदा, संरक्षक बबुली सोरेन, मिथलेश किस्कु, गुरुलाल मांझी समिति के सदस्य शिवराम हांसदा, सुखदेव हेम्ब्रम, फूलचंद किस्कु, सुखराम बेसरा, बुधन सोरेन, रतिया मांझी, मुख्य अतिथि ललपनिया के पांचों टोला का मांझी बाबा- फिनीराम सोरेन, मुटुक कुमार हांसदा, मंझला मुर्मू, बाबूदास मांझी, सुंदरलाल मरांडी नायके बाबा, दुर्गा सोरेन, सहित सुरेश टुडू, रबना मांझी, दिनेश सोरेन, जगरनाथ मांझी, सुभाष हांसदा, विनोद सोरेन, लालजी मरांडी, कालिदास मांझी, सोहराय हांसदा, प्रकाश सोरेन,राजेश किस्कु आदि मौजूद रहे।

img 20260804 wa02178912988252996116895

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!