Search

May 13, 2026 2:18 am

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।

जिला के सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों ने जताया शोक

पाकुड़, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी समाज के सर्वमान्य नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, कर्मीगण उपस्थित रहे। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोकसभा के दौरान उप विकास आयुक्त संथालिया ने कहा, दिशोम गुरु का जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राज्य के निर्माण, सामाजिक न्याय और आदिवासी हितों के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। इसी क्रम में जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में भी शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई।

img 20250804 wa00214703660020404281725
img 20250804 wa00198119633186902301564

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!