Search

May 13, 2026 12:50 am

चार लाख की लूट मामले में पुलिस कर रही है सघन छापेमारी

बैंक से राशि निकासी के छह मिनट के अंदर हुई लूट की वारदात।

राहुल दास।

हिरणपुर (पाकुड़): बीते सोमवार अपरान्ह भंडारों क्रशर निकट हुई चार लाख की राशि लूट मामले में पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। वही सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है। जामबाद स्थित सीएसपी संचालक मानिक भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं पूजा करने परिवार के साथ शिवगादी गया था। राशि निकासी को लेकर बीते पांच वर्षों से सीएसपी में काम कर रहे कर्मी प्रह्लाद कुमार साहा को महारो स्थित भारतीय स्टेट बैंक भेजा था। जहां तीन बजकर 50 मिनट में चार लाख की राशि निकाला व अपने बैग में रखकर वापस लौट रहा था कि तीन बजकर 56 मिनट में बिना नम्बर के बाइक में सवार दो नकाबपोश अपराधियो ने चाकू की नोकपर राशि लूट लिया व मोबाइल भी छीन लिया। चाकू की बट से मारे जाने पर कर्मी घायल भी हो गया। घटना के बाद दोनों अपराधी बाइक से कोटालपोखर की ओर भाग निकला। इस घटना से मुझे काफी आर्थिक क्षति हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार छीने गए मोबाइल की पुलिस द्वारा तुरन्त लोकेशन ट्रेस करने पर बेलड़िहा से अंगूठियां तक पाया गया। इसके बाद धोवाडांगा कि लोकेशन मिला व मोबाइल को अपराधियो द्वारा स्विच ऑफ कर दिया गया। दोनों अपराधी कोटालपोखर की ओर न जाकर इसी रास्ते निकला हो ।पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी दो गांवो में पैनी नजर रखे हुए है। सम्भवत अपराधी इस गांवो के ही हो। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!