Search

September 9, 2026 4:46 am

पाकुड़ से बाबा बर्फानी के दर्शन को अमरनाथ रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था

पाकुड़। सावन के आगमन से पहले शनिवार को धार्मिक आस्था और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच पाकुड़ जिले से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह और भक्ति का भाव देखा गया। पहले जत्थे में विशाल साह, विनय भगत, जीत रजक, अजय भगत, भरत भगत, शुभम मंडल, राकेश रजक, प्रिंस भगत और उत्तम दास शामिल हैं। यात्रियों के रवाना होने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा बाबा अमरनाथ से सभी की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!