जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी।
साहिबगंज/तालझारी:-थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में तीन लोगो कि जमीनी विवाद में लोहे के रड से मारकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है मामले को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को समय लगभग 12.30 बजे दोपहर में
मृतक क्रमशः 1. नथनियल हाँसदा -65 वर्षीय लगभग पिता स्व०उदय हाँसदा 2. बड़की मूर्मू 60 वर्षीय लगभग पति नथनियल हाँसदा 3.नौहा मूर्मू 80 वर्षीय लगभग पति स्व० उदय हाँसदा तीनों ग्राम दुधकोल,थाना तालझारी,जिला साहेबगंज के तीन लोगो को मारकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस अधीक्षक महोदय, साहेबगंज के द्वारा घटना में संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल घटनास्थल पर पहुँचें। तीनों मृत व्यक्तियों का पहचान कर शवों को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर अंत्य परिक्षण हेतु सदर अस्पताल, साहेबगंज भेजा गया। इस काण्ड के अभियुक्त बजल हेम्ब्रम उम्र करीब 35 वर्ष पिता बेटका हेम्ब्रम सा० दुधकोल थाना तालझारी, जिला साहेबगंज को गिरफ्तार किया गया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। साथ ही अग्रतर अनुसंधान की जा रही है। वही छापामारी दल में पु०अ०नि० नितेश कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी, तालझारी पु०अ०नि० अनिल कुमार यादव,तालझारी थाना,पु०अ०नि०संजीत कुमार मिश्रा, तालझारी थाना व तालझारी थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।

Related Posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पाकुड़िया में टास्क फोर्स की बैठक
