Search

September 15, 2026 9:32 pm

वाशिंग दुकान की चहारदीवारी फांदकर मोटर पंप चोरी, दुकानदार ने थाने में दी शिकायत।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते बुधवार की रात हाथकाठी स्थित एक वासिंग दुकान में रहे मोटर पम्प की चोरी हो गई। इसको लेकर गुरुवार को दुकान मालिक सोनू आलम ने थाना में लिखित शिकायत किया है। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलकर टँकी में पानी भरने चाहा , जो नही हो पाया। कूप में जाकर देखा तो मोटर नही था। जो अज्ञात चोर ने चाहरदीवारी फांदकर दुकान में घुसकर मोटर की चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व में भी पड़ोस के दुकान में सामानों की चोरी हुई थी। रात को इस जगह पर असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। उधर पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!