Search

September 14, 2026 8:16 pm

गणेश उत्सव में सुरक्षा चाक-चौबंद, पंडालों से चौक-चौराहों तक पुलिस का पहरा।

क्यूआरटी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अलर्ट; हर दो घंटे में देनी होगी खैरियत रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

पाकुड़। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर पाकुड़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों, पूजा पंडालों, संवेदनशील व धार्मिक स्थलों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्यूआरटी को हेलमेट, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर और टीजी गन समेत दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैयार रखा गया है।
एसपी कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार क्यूआरटी में शामिल पुलिस पदाधिकारी और जवान हर दो घंटे में व्हाट्सऐप ग्रुप पर अपनी खैरियत रिपोर्ट और फोटो भेजेंगे। थाना या ओपी प्रभारी एसपी की अनुमति के बिना क्यूआरटी की नफरी में बदलाव नहीं कर सकेंगे। वहीं, क्यूआरटी प्रभारी भी संबंधित थाना/ओपी प्रभारी की अनुमति के बिना निर्धारित स्थल से टीम को नहीं हटाएंगे। पुलिस ने गणेश चतुर्थी की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों, गृहरक्षकों और चौकीदारों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का फोकस पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर है।

img 20260914 wa00191499218685327384987
img 20260914 wa00206970431512884893928

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!