Search

May 12, 2026 11:05 pm

चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए कारोबारी वर्ग।

पाकुड़। झारखंड के महानायक, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी कड़ी में बुधवार को पाकुड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अम्बेडकर चौक स्थित संजीव खत्री के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यगण, व्यवसायी समुदाय के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई इस श्रद्धांजलि सभा में सभी ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि – गुरुजी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आत्मा और झारखंड आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यापारी वर्ग ने भी भावुक होकर कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है, और उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!