इंटीमेट फैशन कंपनी में मिला रोजगार, प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): कल्याण गुरुकुल हिरणपुर से एसएमओ (सिलाई मशीन ऑपरेटर) उद्यम के 15 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चेन्नई रवाना किया गया। चयनित सभी अभ्यर्थियों का प्लेसमेंट इंटीमेट फैशन, चेन्नई में हुआ है। इस अवसर पर संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रवीण सिन्हा ने प्रशिक्षक उज्ज्वल राय के साथ सभी अभ्यर्थियों को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार रवाना होने वाले अभ्यर्थियों में बैच संख्या 67 के 11, बीच 46 का एक व गोड्डा केंद्र के बैच संख्या 24 के दो व बैच संख्या 36 का एक अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रोजगार प्राप्त किया है।रवाना करने से पूर्व प्राचार्य प्रवीण सिन्हा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कल्याण गुरुकुल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहा है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना भी की। इस अवसर पर एमडी. तमन्ना, अनुज सिंह, एमआईएस अभय कुमार आदि उपस्थित थे।






