सानू कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र एक गांव में आपसी विवाद को लेकर छेड़खानी करने व मारपीट करने का दो अलग- अलग मामला सामने आया है. जिसको लेकर प्रथम पक्ष के पीड़िता महिला ने महेशपुर थाने में लिखित आवेदन देकर नामजाद सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है. थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बीते 31 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे करीब पीड़िता व उसके पति मोटरसाइकिल से अपना घर जा रहा थी. इसी दौरान डिस्कोमोड के समीप पहुंची थी. जहां महेशपुर- धर्मखांपाड़ा गांव निवासी शाहलुम शेख, टीटोन शेख, मोइनुल शेख पीड़िता व उसके पति को मोटरसाइकिल से खींचकर उतार दिया, तथा पीड़िता महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अंधेरे की ओर ले जाने लगा. जहां पीड़िता चिल्लाने लगी तो सभी ने मिलकर पीड़िता को लात घुसे से भी करने लगा. इसी बीच उसके पति को भी मारने पीटने लगा. वही सोर सराबा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. जहां तीनों आरोपी मौके से भाग निकला. पीड़िता उसी रात करीब रात दस बजे अपने पति के साथ घटने की जानकारी देने महेशपुर थाना जा रहे थे. जैसे ही महेशपुर थाना के मुख्य द्वार के पास पहुँची, तो फिर शाहलुम शेख, मोइनुल शेख, करीमा खातून, टीटोन शेख, दुलाल शेख, रिंकू शेख, सेनु शेख सहित अन्य 5 से 6 लोगों ने पीड़िता व उसके पति के ऊपर जान मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया. सभी मिलकर पीड़िता को जमीन पर पटक दिया, तथा शाहलुम शेख बोलने लगा कि दोनों को जान से मार दो, वही करीमा खातून व शाहलुम शेख ने मिलकर पीडिता महिला का गला दबाने लगी. जहां किसी तरह पीड़िता महिला ने अपनी जान बचाई, तो करीमा खातून पीड़िता की बाया हाथ पर दांत से काट दी. वहीं मोइनुल शेख पीड़िता महिला की सोने का बाली छीन लिया. उधर पीड़िता के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 149/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है.
दूसरे पक्ष महेशपुर -धर्मखांपाड़ा गांव निवासी शाहलुम शेख ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वादी शाहलुम शेख ने थाने में दिए गए लिखित आवेदन में बताया है कि बीते 31 अगस्त 26 को रात करीब साढ़े आठ बजे महेशपुर अस्पताल से वे अपना घर धर्मखांपाड़ा गांव जा रहा था. जैसे ही डिस्कोमोड पहुंचा तो धर्मखांपाड़ा गांव निवासी सेण्टू शेख, रिंकू शेख व बिक्की शेख उसे घेर लिया, और सेण्टू शेख गाली गलौज देते हुए जान मारने की बात करने लगा. इसी बीच तीनों पिता पुत्र ने मिलकर वादी को लात घुसे से मारपीट करने लगा. वहीं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों नामजद पिता पुत्र मौके से भाग निकला. वादी के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 150/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. उधर महेशपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.






