Search

September 2, 2026 9:58 pm

मतपत्र से हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, शहादत हुसैन बने अध्यक्ष।

पाकुड़। सदर प्रखंड के इशाकपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इशाकपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन बुधवार को किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड समन्वयक के निर्देश पर आयोजित आमसभा में अभिभावकों ने मतदान के माध्यम से समिति के अध्यक्ष का चुनाव किया। पर्यवेक्षक उज्जल ओझा एवं राजेश यादव के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में अभिभावकों की आमसभा हुई। अध्यक्ष पद के लिए मतपत्र के जरिए मतदान कराया गया। इसमें शहादत हुसैन को सर्वाधिक 355 मत प्राप्त हुए और उन्हें विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अल्हाज शेख को 88, मुनिरूल शेख को 113 तथा मुर्शीद शेख को 45 मत मिले।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने शहादत हुसैन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, मुफस्सिल थाना के पुलिस बल समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!