राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में शनिवार को प्रखंड प्रमुख पर विनीता किस्कु निर्विरोध निर्वाचित हुई। बैठक में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी , बीडीओ टुडू दिलीप मुख्य रूप से उपस्थित थे। चुनाव को लेकर आयोजित इस बैठक में 16 पंचायत समिति सदस्यों में से रानी सोरेन पूर्व प्रमुख उपस्थित नही हुए। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ ने सभी सदस्यों को निर्वाचन की विस्तृत जानकारी दिया। जहां प्रमुख पद की दावेदारी को लेकर नामांकन को लेकर कहा गया। जिसमें तोड़ाई पंचायत की पस सदस्य विनीता किस्कु ने ही इस पद को लेकर दावेदारी प्रस्तुत किया। जिसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जहां एसडीओ ने प्रमुख पद की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद सदस्यों ने निर्वाचित प्रमुख को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नव निर्वाचित प्रमुख ने बताई की क्षेत्र की विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। गरीब , वृद्ध महिला -पुरुषों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। वही मद में उपलब्ध राशि का यथार्त व पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रमुख अब्दुल गनी , सुकुमार मण्डल , बबलू मुर्मू ,अनु कुमारी आदि उपस्थित थे। बताते चले कि बीते मार्च माह को तत्कालीन प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन को पस सदस्यों द्वारा दो तिहाई बहुमत से हटा दिया था।








