संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिशु मंदिर, पाकुड़िया के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छह विषयों पर आधारित प्रश्न मंच आयोजित किए गए थे, जिसमें शिशु मंदिर के बच्चों ने सभी विषयों में भाग लिया और शानदार सफलता अर्जित की।
संस्कृति बोध परियोजना विषय में बाल वर्ग को प्रथम स्थान और शिशु वर्ग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वैदिक गणित में दोनों वर्गों ने प्रथम स्थान हासिल किया। संगणक विषय में भी बाल एवं शिशु दोनों वर्गों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी और संस्कृत विषय में दोनों वर्गों ने द्वितीय स्थान तथा विज्ञान विषय में भी बाल व शिशु वर्ग को द्वितीय स्थान मिला। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुशल कुमार आचार्य ने विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, आप केवल अपने कर्म पर ध्यान दें, फल की चिंता न करें। कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में सभी आचार्य एवं दीदी-गण उपस्थित रहे। अब ये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं विभागीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयारी में जुटे हैं और उत्साह से भरे हुए हैं।





