Search

May 12, 2026 6:13 pm

विश्व आदिवासी दिवस पर गूंजा हक़-हक़ीक़त का संकल्प, संताली भाषा व सरना कोड की मान्यता की उठी मांग।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में शनिवार को आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से विश्व आदिवासी दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. वही पाकुड़ जिला अध्यक्ष लुबीन मरांडी ने बताया कि आज 9 अगस्त को विश्व के 90 देशों में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है. जिसमें दुनिया भर के लगभग 37 करोड़ आदिवासियों के अस्तित्व पहचान और हिस्सेदारी की बात होगी, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने सर्वप्रथम 1982 में दुनिया भर से आदिवासी की घटती आबादी पर चिंता व्यक्त किया था, और 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आदिवासी अधिकार जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति आदि बचाने को केंद्रित कर प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की गई. 13 सितंबर 2007 को विश्व आदिवासी अधिकार घोषणा पत्र 144 राष्ट्रों की सहमति से जारी किया गया. संयुक्त राष्ट्र संघ 2019 के रिपोर्ट अनुसार दुनिया के 7000 भाषाओं में से 40 प्रतिशत भाषाएं विलुप्त के कगार पर हैं. जिसमें से अधिकांश आदिवासी भाषा ही खतरे में है. इसीलिए राष्ट्रीय संघ ने 2022 से 2032 तक को आदिवासी भाषा दशक के रूप में घोषित किया है. आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में लगातार इन्हीं आदिवासी अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी है. इसलिए आदिवासी सेंगेल अभियान विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संकल्प लेते हुए मांग करती है, कि राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली भाषा जो अनुच्छेद- 345 के तहत झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जाए. भारत के लगभग 15 करोड़ आदिवासी जो अधिकांश आदिवासी प्राकृतिक पूजक है. जो अनुच्छेद- 25 के तहत सरना धर्म कोड का दर्जा दिया जाए, आदिवासी स्वशासन मांझी परगना व्यवस्था में सुधार कर संविधान कानून और जनतंत्र को लागू किया जाए, सीएनटी एसपीटी कानून को सस्ती से लागू किया जाए, असम और अंडमान में लंबे समय से बसे झारखंडी आदिवासी को एसटी का दर्जा दिया जाए, संताल हुल महानायक वीर शहीद सिदो मुर्मू और बिरसा मुंडा के नाम पर दो ट्रस्ट का निर्माण कर प्रत्येक को एक-एक सौ करोड़ का अनुदान दिया जाए. मौके पर संथाल परगना प्रमंडल महासचिव मदन मुर्मू, पाकुड़ जिला सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष रूबीलाल किस्कू, सिकंदर हेंब्रम, रंजीत टुडू प्रखंड, दिनेश सोरेन, रास्का टुडू, फिलीफ सोरेन, मातुयस किस्कू, मनोज मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!