Search

September 13, 2025 11:12 pm

15 दिन के अंधेरे के बाद बड़ासारसा में जगमगाहट, विधायक हेमलाल मुर्मू ने दिलाया ट्रांसफार्मर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़( पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ासारसा नीचे टोला के जनता पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर के जल जाने से अंधकार में जीवन जी रहे थे ग्रामीणों ने झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा को समस्या से अवगत कराया रंजन साहा ने संज्ञान में लेते हुए लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू को इसकी जानकारी दी।उन्होंने तत्काल समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश देकर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया एवं शनिवार को विधिवत रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर इसका उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा एवं प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान गांव में खुशी का लहर एवं ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक हेमलाल मुर्मू को आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। मौके पर कार्यकर्ता एवं ग्रामीण कृष्णा साहा,बड़का सोरेन, भजन सोरेन,सुनील केवट विमल सोरेन आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर