Search

May 12, 2026 5:09 pm

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बंदना योजना के तहत महिलाओं की हुई मुफ्त जांच।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बंदना योजना के तहत विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न दूरदराज गांवों से पहुंची करीब 208 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सक डॉ. मंजर आलम और डॉ. गंगा शंकर साह के साथ एएनएम बबीता कुमारी, अनिता और प्रभात दास सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन, एलबोमिना व अन्य जांच की। आवश्यकतानुसार गर्भवती महिलाओं को दवा, विटामिन, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां मुफ्त में दी गईं। डॉ. मंजर आलम ने बताया कि सभी गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में ही सुरक्षित और संस्थागत प्रसव कराने की सलाह दी गई है, जहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मौके पर स्वास्थ्य सहिया, एमपीडब्ल्यू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास, योगेश प्रसाद, नित्य कुमार पाल, अटल बिहारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!