Search

May 12, 2026 1:52 pm

दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन गंभीर घायल,रेफर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के साहेबगंज गोविंदपुर मुख्य सड़क स्टेडियम के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी मुंशी टुडू 30 वर्षीय लिट्टीपाड़ा से घर की ओर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे जीतपुर निवासी मनीष सोरेन 18 व मोहन राय 18 के मोटरसाइकिल से टक्कर हो गया जिससे तीनों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना कि सूचना पुलिस को दिया गया।सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।जहां प्रभारी चिकित्सा पधिकारी डॉ मुकेश बेसरा के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया ।साथ ही मुंशी टुडू व मनीष सोरेन को गंभीर के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!