Search

August 4, 2026 4:47 pm

डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेवी लुत्फाल हक हुए शामिल।

पाकुड़। डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से सराबोर था और माहौल में गर्व व देशभक्ति की भावना झलक रही थी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेवी लुत्फाल हक शामिल हुए। उनके स्वागत के बाद ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति से भर उठा। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन और समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता के महत्व और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से “नया भारत – विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और “जय हिंद” के नारों के साथ हुआ। पूरा विद्यालय समुदाय इस यादगार अवसर का साक्षी बना।

img 20250815 wa01098197314395277607744

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!