पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को शान से फहराया और सलामी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गूंजा और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का यह महापर्व उन वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि गुमनाम क्रांतिकारी और वीरांगनाएं हमारे इतिहास की धरोहर हैं और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला सचिव माइकिल मुर्मू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पीटर मरांडी, प्रतिमा पांडे, उमर फारूक, अनारूद्दीन मियां, मुनिराम मरांडी, मिथिलेश घोष, दीपू मुर्मू, जोसेफिना हेम्ब्रम, आशमानारा खातून, वैजंती देवी, कदम रसूल, इस्माईल शेख, प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, नूर आलम, मुसलोद्दीन शेख, राजेश सरकार, इसहाक अंसारी, प्रसाद हांसदा, जावेद आलम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




