Search

September 13, 2025 9:15 pm

रानी सती दादी के मंगल पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सागर।

पाकुड़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भादो अमावस्या के अवसर पर अग्रसेन भवन में रानी सती दादी का मंगल पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नृत्य-नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी एवं उप विकास आयुक्त की पत्नी सारिका संथालिया उपस्थित रहीं। समिति की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने बताया कि रानी सती दादी, जिनका वास्तविक नाम नारायणी था, युद्ध में पति की मृत्यु के बाद सती हो गई थीं। उन्हें शक्ति स्वरूपा और दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। मारवाड़ी समाज में रानी सती दादी को कुलदेवी माना जाता है और समय-समय पर उनके मंगल पाठ एवं पूजा का आयोजन किया जाता है। मौके पर बबीता देवी, क्षमा देवी, आंचल देवी, अर्चना देवी, रेणु देवी समेत कई महिलाएं श्रद्धा के साथ उपस्थित थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर