पाकुड़ : बुधवार को अमड़ापाड़ा डाक बंगला परिसर में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और पंचायत स्तर पर अध्यक्ष चयन, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर पूर्व सांसद अब्दुल खालिद, पीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद और मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अमड़ापाड़ा के सभी स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पंचायत कमिटी सदस्य मौजूद थे। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो पप्पू ने सदस्यों से कहा कि देशभर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का फोकस अब जिला, प्रखंड और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनाने पर है, ताकि निचले स्तर के नेताओं की आवाज़ सुनी जा सके।
बैठक में जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, महासचिव और सैकड़ों प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए पाकुड़िया में टास्क फोर्स की बैठक
