Search

October 12, 2026 12:42 pm

झारखंड कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न, “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान को लेकर मिली रणनीतिक दिशा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक आवश्यक बैठक रविवार को जूम एप्लीकेशन के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने की। बैठक में भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों की हत्या और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को चोट पहुंचाई है। आम जनता के वोट काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र को खतरा है। इस कृत्य के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चला रही है। उन्होंने सभी जिला सोशल मीडिया इकाइयों को इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का निर्देश दिया।
बैठक में झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के स्टेट कोर्डिनेटर नलिन मिश्रा, प्रशांत कुमार, संजय कुमार, तथा स्टेट को-कोर्डिनेटर अश्विनी आनंद, लवंगलता निराला, शंकर बेदिया, भावेश भूषण और नाबिद अंजुम उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न जिलों से सोशल मीडिया जिला अध्यक्षों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई — रांची महानगर से शैयद ज़फ़र इमाम, रांची ग्रामीण से जगदीश चंद्र महतो, रामगढ़ से कमलेश कुमार महतो, खूंटी से सुनीता गोप, लोहरदगा से असलम अंसारी, लातेहार से राजेश ठाकुर, हजारीबाग से उदय केसरी, पूर्वी सिंहभूम से राजकुमार वर्मा, पश्चिम सिंहभूम से रवि कच्छप, चतरा से जुलकार नैन, बोकारो से अफाक आलम, धनबाद से वसीम अहमद और देवेंद्र पासवान, पाकुड़ से पियारूल इस्लाम, देवघर से अमित पांडेय, गोड्डा से इफ़्तिकार अंसारी, साहेबगंज से निहाल अख़्तर, गढ़वा से मुसाजिद हुसैन, गुमला से केदार साहू, गिरिडीह से चाँद राशिद, कोडरमा से भोला दास तथा QRT टीम से आरती तिर्की और गोपाल सिंह शामिल रहे।
बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने, फर्जी खबरों का जवाब तथ्यों के साथ देने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया गया। अंत में चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया आज का सबसे सशक्त जनसंपर्क माध्यम है, और कांग्रेस कार्यकर्ता को इसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठानी होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!