अक्षय कुमार
रामगढ़ – रविवार को राधा गोविन्द शिक्षा स्वास्थ्य ट्रस्ट द्वारा संचालित राधा गोविन्द हॉस्पिटल एनएच-33, टायर मोड़ के निकट, मुर्राम कलां, रामगढ़ में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन राधा गोविन्द विश्वविद्यालय परिसर ललकी घाटी, रामगढ़ में किया गया। साक्षात्कार में चिकित्सा पदाधिकारी, प्रौद्योगिकी, पैथोलॉजी, प्रशासन, ब्लड बैंक, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं सहायक सेवाओं से संबंधित पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल हुए।


साक्षात्कार प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए कुल 9 चयन बोर्ड, पंजीयन डेस्क एवं हेल्प डेस्क का गठन किया गया। प्रत्येक बोर्ड में संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं अनुभवी सदस्यों की टीम शामिल रही। चयन बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्यक्षमता एवं संबंधित क्षेत्र की जानकारी का मूल्यांकन करते हुए साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार परीक्षा की अध्यक्षता राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने की। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता के आधार पर संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि योग्य एवं कुशल कर्मियों की नियुक्ति से राधा गोविन्द हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
वही सचिव प्रियंका कुमारी ने ने साक्षात्कार प्रक्रिया को सफल बनाने में विश्वविद्यालय प्रबंधन, चयन बोर्ड के सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।


कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि योग्य एवं समर्पित प्रतिभाओं को अवसर देना हमारी प्राथमिकता है। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरी चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, राधा गोविन्द इंटर कॉलेज प्राचार्या सोमा पाण्डेय,मीडिया प्रभारी डॉ संजय सिंह , तकनीकी सहायक डॉ अनिल कुमार, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं कर्मचारीगण की सहभागिता रही।





