Search

July 30, 2026 12:35 pm

झामुमो जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक, संगठन मजबूत करने और ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए अहम फैसले।

पाकुड़: जिले के धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में आज जिला समिति की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया।
झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि नगर और प्रखंड समिति के पदाधिकारी लगातार सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। इसके साथ ही हर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि मइयां सम्मान योजना, पेयजल और सड़कों से जुड़ी शिकायतों का निवारण जल्द किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने का भी निर्देश दिया। जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता पहले से ही सक्रिय हैं, लेकिन अब और मेहनत कर संगठन को मजबूत करना होगा। वहीं, हाजी समद अली ने कहा कि प्रखंड स्तर का संगठन अधिकांश स्थानों पर बन चुका है। अब पंचायत और गांव स्तर तक संगठन को विस्तार दें और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के साथ केंद्रीय समिति के निर्देशों का पालन करना होगा। केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याएं नोट करें और जिला समिति को सूचित करें, ताकि उनका समाधान आसानी से किया जा सके। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, उमर फारूक, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, मुस्लोद्दीन अंसारी, मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, जहूर आलम, कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम सहित सैकड़ों महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!