Search

August 26, 2026 11:12 pm

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर।

बाइक ट्रेलर के अगले पहिये में फंसी, चालक-खलासी को लोगों ने पीछा कर पकड़ा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार अपरान्ह रानीपुर -पोचोइबेड़ा पथ के बागशिशा निकट ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार लिट्टीपाड़ा झेनागड़िया निवासी उमर अली( 28) गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक सोलागड़िया निवासी जमीरुल व खलासी सरफराज चांचकि भाग रहा था , जिसे स्थानीय लोगो द्वारा दौड़कर पीछा करते हुए पकड़ा । उधर स्थानीय लोगो द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हिरणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायल व्यक्ति की गम्भीर अवस्था देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया ।दुर्घटना की सूचना मिलने साथ थाना के एसआई गौतम कुमार दास ,एएसआई ज्योतिष चौधरी मौके पर पहुंचे व चालक व खलासी को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद ट्रेलर व बाइक को जब्त कर थाना ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति पाकुड़ से अपने बाइक संख्या जेएच 16 सी 8315 से डांगापाड़ा होते हुए वापस घर लौट रहा था कि हिरणपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर संख्या जेएच 16 एच 6709 से टकरा गया। जिससे बाइक ट्रेलर के आगे पहिये में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही बाइक सवार की सिर में गम्भीर चोट लगने से सड़क में ही गिर पड़ा। ट्रेलर जानकीनगर पाकुड़ के मोहसिन अली की बताया जा रहा है।दुर्घटना के बाद लोगो की काफी नाराजगी देखी गई। लोगो ने पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि हाइवा व ट्रेलर इस सड़क में काफी तेज गति से परिचालन कर रहा है। जिससे दुर्घटनाये घट रही है। इस पर अंकुश लगाना आवश्यक है। वही शाम को डांगापाड़ा चौक में भीड़भाड़ रहने से यथाशीघ्र नो इंट्री लगाया जाए। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की इलाज कराई जा रही है। वही घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!