अमर भगत
अमड़ापाड़ा/पाकुड़। फतेहपुर स्थित फुटबॉल मैदान से मैच देखकर लौट रहे 35 वर्षीय युवक सुलेमान हांसदा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुलेमान को पुलिस ने तत्काल सीएचसी अमड़ापाड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे दुमका ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक महेशपुर थाना क्षेत्र के बासकेन्द्री निवासी मिस्त्री हांसदा का पुत्र था। वह अपने ससुराल गोपीकांदर थाना क्षेत्र के मधुवन से फतेहपुर फुटबॉल मैच देखने आया था। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. शिवम कुमार व डॉ. मनीषा मंडल ने प्राथमिक उपचार किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से असमर्थता जताई, जिसके बाद ग्रामीणों की सहमति से शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले जाया गया।






