Search

August 15, 2026 11:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने फहराया तिरंगा

अमड़ापाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने शान से तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान झामुमो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठा। अपने संबोधन में विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद और नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में योगदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात वीरों और उनके परिवारों के प्रति देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी समेत झामुमो के विभिन्न पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष-सचिव और बड़ी संख्या में वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20260815 wa01972010805822667397701
img 20260815 wa01968431457658282982374

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!