Search

October 11, 2026 11:55 pm

उपायुक्त ने नगर परिषद कार्यालय का किया निरीक्षण, स्वच्छता व अतिक्रमण पर विशेष जोर।

पाकुड़। महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहर के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, यातायात और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए हर विभाग अपने स्तर से गंभीरता से काम करे। उन्होंने नगर परिषद के विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। छठ पर्व को देखते हुए प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने और निर्माण कचरा साफ करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक और सैनिटरी इंस्पेक्टर सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रशासक चौधरी ने कहा कि नगर परिषद नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें और निर्माण सामग्री खुले में न छोड़ें। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!