Search

June 18, 2026 5:21 pm

अवैध खनन व परिवहन पर सख्त हुए डीसी, कहा अवैध परिवहन किसी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त,

दोषी अफसरों पर होगी कार्रवाई, सीसीटीवी एक सप्ताह में दुरुस्त करने का निर्देश, सभी चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी का आदेश।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी खनन चेकपोस्टों पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों और राजस्व हानि को लेकर अधिकारियों से सख्त लहजे में जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर वाहन की जांच अनिवार्य है और दोषी पकड़े जाने पर त्वरित कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करें, रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी को भेजें और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें।।उन्होंने यह भी कहा कि सभी चेकपोस्टों पर “A, B, C, D रोटेशनल ड्यूटी सिस्टम” लागू किया जाएगा ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। उपायुक्त ने सभी खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी चेकपोस्ट पर लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!