Search

November 28, 2025 8:52 pm

गायत्री रथ पहुंचा पाकुड़िया, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन।

सामूहिक यज्ञ व भजन संकीर्तन से गुंजा वातावरण

पाकुड़िया (पाकुड़)। पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा शांतिकुंज, हरिद्वार में स्थापित अखंड दीप एवं गुरुमाता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में निकली गायत्री रथ यात्रा सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड पहुंची। रथ यात्रा ने प्रखंड के दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए सुबह पाकुड़िया दुर्गा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में सामूहिक गायत्री यज्ञ, हवन अनुष्ठान और भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। रथ के दर्शन व पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आरती और पूजा-अर्चना की। शाम को रथ मोंगला बांध दुर्गा मंदिर पहुंचा, जहां भव्य हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। पूरा क्षेत्र “गायत्री मंत्र” के उच्चारण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार साहेबगंज जोन के उप समन्वयक श्याम नंदन सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन में जिला पाकुड़ सचिव पंकज वर्मा, प्रखंड समन्वयक सुबोध भगत, अर्चना देवी, पुष्पा देवी और बद्री प्रसाद भगत ने प्रमुख भूमिका निभाई।
श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आत्मिक उन्नति और सामाजिक एकता का उत्सव बताया।

img 20251103 wa00358858157039675100573
img 20251103 wa00342124274241430918082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर