Search

November 13, 2025 6:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दहेज लोभियों पर शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

एस कुमार

महेशपुर। न्यायालय के आदेश पर महेशपुर थाना पुलिस ने जयपुर-न्याग्राम गांव निवासी तसलीमा बीबी की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। वादिनी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
तसलीमा बीबी ने परिवाद संख्या 742/25 के तहत न्यायालय में अर्जी दायर की थी। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने महेशपुर-कन्हाईपुर गांव निवासी पति बेलाल शेख, जिकिर शेख, उलेमा बीबी, नुरबानु बीबी और तूफान शेख के खिलाफ कांड संख्या 165/25 दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामला दहेज उत्पीड़न से संबंधित सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बार-बार दहेज की मांग करते हुए तसलीमा बीबी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर