Search

September 1, 2026 11:03 pm

चार दिन अंधेरे में रहा चौकीशाल, जिप अध्यक्ष की पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर।

पाकुड़िया। तेतुलिया पंचायत के चौकीशाल गांव में चार दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम की पहल से बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही जिप अध्यक्ष ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर मामले के त्वरित समाधान की पहल की। उनके प्रयास का असर रहा कि तीन दिनों के भीतर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित थी। गर्मी और अंधेरे के बीच ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने के बाद जिप अध्यक्ष ने अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को लेकर पहल की।
नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। इससे ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जनता की परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल पहल की, जिसका परिणाम तीन दिनों में सामने आया। जिप अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेंब्रम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। गांवों में बिजली, सड़क, पानी समेत मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान की पहल आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!