अमर भगत
अमड़ापाड़ा/पाकुड़। बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। सहायक विद्युत अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाकर पांच उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। विभाग के अनुसार, इन उपभोक्ताओं पर कुल 86 हजार 843 रुपए का बिजली बिल बकाया था। बार-बार भुगतान नहीं किए जाने पर कनेक्शन विच्छेदित किया गया। कार्रवाई की जद में हरीश कुमार तीर्थवानी, समरवीर ऑटो लिमिटेड, झुनू पाल, एंथोनी मुर्मू और सोनाराम हांसदा शामिल हैं।
विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है। टीम में अरुण कुमार, श्याम कुमार, राजन मुर्मू, बिनाज हांसदा और भोला शर्मा शामिल थे।





