Search

October 10, 2026 8:48 pm

फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर रात्रि रक्त संग्रह अभियान शुरू।

पाकुड़िया प्रखंड के तेतुलिया गांव में शुक्रवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से नाइट ब्लड सर्वे (रात्रि रक्त संग्रह) अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों के रक्त के नमूने एकत्र किए ताकि फाइलेरिया के संभावित मरीजों की पहचान कर बीमारी के प्रसार को रोका जा सके। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि यह विशेष सर्वे रविवार तक चलेगा। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है और रात के समय रक्त जांच से इसके परजीवी की सही पहचान संभव होती है। डॉ. भगत ने आमजन से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। बताया गया कि तीन दिनों के दौरान लगभग 300 लोगों के रक्त नमूने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा लिए जाएंगे। यह पहल फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी की समय पर पहचान और नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!