Search

November 21, 2025 9:32 pm

हिरणपुर में झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर मनरेगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

उपायुक्त मनीष कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनरेगा कर्मियों, मजदूरों व लाभुकों को किया सम्मानित

झारखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती अवसर पर मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड सभागार में मनरेगा योजनाओं से संबंधित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी तथा उप प्रमुख अब्दुल गनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ की। उन्होंने प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने मनरेगा की ग्रामीण विकास में भूमिका तथा सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने मनरेगा मजदूरों, मेट, बागवानी सखी, लाभुकों एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि “झारखंड अब 25 वर्ष का युवा राज्य बन चुका है। राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और इसमें सभी नागरिकों की मेहनत व सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी ने किया। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों ने झारखंड की निरंतर उन्नति, समृद्धि और जनभागीदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

img 20251111 wa00425311800969246541877
img 20251111 wa0041446656531044129632

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर