Search

November 21, 2025 3:29 pm

‘अपने झारखंड को जानें’ साइक्लोथॉन, युवाओं में उत्साह।

एस कुमार

झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर रविवार को महेशपुर प्रशासन द्वारा ‘अपने झारखंड को जानें’ साइक्लोथॉन का सफल आयोजन किया गया। रैली महेशपुर प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर भगत सिंह चौक और अंबेडकर चौक होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुंची। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में झारखंड की संस्कृति, धरोहर और पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। महेशपुर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि झारखंड की धरती ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब इसे नए गौरव की ओर ले जाने की जिम्मेदारी हमारी है। आने वाले 25 वर्ष युवाओं के हाथ में हैं। साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। मौके पर सीओ संजय कुमार सिन्हा, एई उत्तम वैध, जेई रंजीत मंडल, गौरव तिवारी, नीरज कुमार समेत कई अधिकारी व युवा मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर