बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने सोनिया गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर और केक काटकर की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी साझा की और सोनिया गांधी के संघर्ष, त्याग, सादगी एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। ठंड के मौसम को देखते हुए कांग्रेस परिवार की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर तनवीर आलम ने कहा कि सोनिया गांधी भारतीय राजनीति में सादगी, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल हैं। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। देश की एकता, संविधान की मर्यादा और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष हमेशा प्रेरक रहा है।
कार्यक्रम में कमल आर्य, मो. नसीरुद्दीन, रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, निताई सरकार, मनोज घोष, रंजीत भंडारी, शरीक रब्बानी, छोटे लाल रामानी, आलमगीर मंसूरी, राजू, आफताब आलम, बिष्णु मॉल, अजीत कुमार रॉय, दीपक महतो, राजू महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







